रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के आदेश डॉ कुमार राजा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की प्रत्याशी डॉ महुआ माझी की मौजूदगी में महानगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 2 नवंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने निर्दलीय प्रत्याशी सहित अन्य को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्री ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि जिसकी जमीन खिसकती है, वही नकारात्मक प्रचार करता है। जो कांफिडेंट रहता है, वह सकारात्मक प्रचार करता है।
इंडिया गठबंधन में शामिल सभी 4 दलों ने आज रांची में संयुक्त प्रेस वार्ता की। इसमें जेएमएम की ओऱ से बिनोद पांडेय, कांग्रेस की ओर से कमलेश महतो कमलेश, आरजेडी की अनिता यादव और सीपीआई एमल की ओऱ से शुभेंदु सेन शामिल हुए।
राज्य में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 5 नवंबर को और राहुल गांधी 8 नवंबर को आयेंगे। राहुल गांधी यहां दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे।
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज पीसी कर कहा कि एक दूसरे राज्य के सीएम और एक केंद्रीय मंत्री झारखंड में ही दिवाली मनाते हैं।
प सिंहभूम में NDA को आज बड़ा झटका है। AJSU के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ JMM में शामिल हो गये हैं। सभी का स्वागत सीएम हेमंत सोरेन ने किया।
बहरागोड़ा में हिमंता बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में अभी जेएमएम की सरकार है जो बांग्लादेश के घुसपैठिए को हर दिन राज्य में बसा रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी के साथ राज्य के 2 महत्वपूर्ण गठबंधन महायुति (BJP समर्थित) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की संध्या को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान कार्यालय, मांझी टोली, में बालू गाड़ी चालक संघ के सैकड़ों सदस्यों ने विकास कुमार मुंडा के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया।
कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी सहित 40 सीनियर नेताओं के नाम हैं। ये सभी नेता राज्य में 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रे
सरकार ने जनभावनाओं का अपमान कर लोगों को छला है। इन्होंने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास की जगह अपना विकास किया है।